EPFO का अहम बदलाव: अब वेबसाइट के जरिए UAN ऐक्टिवेशन संभव नहीं
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल में बदलाव किए हैं। अब ईपीएफओ की मुख्य वेबसाइट से सीधे तौर पर नया UAN जेनरेट करने या पुराने को ऐक्टिवेट करने की सुविधा नहीं मिलेगी। इन दोनों सेवाओं को अब पूरी तरह से UMANG ऐप पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य होगा।