EPF अकाउंट में ब्याज नहीं जुड़ा? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत
यदि आपको अपने ईपीएफ खाते की पासबुक में ब्याज का पैसा नजर नहीं आ रहा है, तो आप इसके लिए ईपीएफ पोर्टल (EPFiGMS) पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको epfigms.gov.in पर जाकर 'Register Grievance' विकल्प को चुनना होगा। वहां अपने यूएएन (UAN) और पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी भरकर शिकायत सबमिट करें। शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा, जिसकी मदद से आप अपनी शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।