'Energy Drink' नहीं लिख सकेंगी कंपनियां, Pepsi समेत कई को मिला लेबल हटाने का आदेश
'रॉयटर्स' के मुताबिक, FSSAI ने पेप्सी, रेड बुल, मॉन्स्टर और दूसरी कंपनियों को आदेश दिया है कि वे 90 दिनों के अंदर अपने प्रोडक्ट्स से 'एनर्जी ड्रिंक' का लेबल हटा लें। मामले की जानकारी रखने वालों के अनुसार, FSSAI के सीईओ राजित पुन्हानी ने कहा है कि कंपनियां फैसले को कोर्ट में चुनौती देने के लिए स्वतंत्र हैं।