E20 पेट्रोल को लेकर एनडीए समर्थकों की राय: सर्वे में सामने आए हैरान करने वाले आंकड़े
सी-वोटर के हालिया सर्वे के अनुसार, एनडीए का समर्थन करने वाले 52.5% मतदाता अपनी गाड़ियों में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने के इच्छुक नहीं हैं। अगर सभी लोगों की बात करें, तो कुल 55.1% प्रतिभागियों ने E20 पेट्रोल लेने से इनकार किया है, जबकि इसके समर्थन में केवल 17.1% लोग ही दिखाई दिए। वहीं, विपक्षी दलों के 57.9% समर्थकों ने भी E20 पेट्रोल के इस्तेमाल का विरोध किया है।