E20 पेट्रोल के बारे में सरकार ने दी 10 जरूरी जानकारियां
सरकार ने E20 पेट्रोल से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए 10 बिंदुओं में स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार का कहना है कि एथेनॉल उत्पादन में 10,000 लीटर पानी की खपत नहीं होती है। E20 कोई नया परीक्षण नहीं है और इससे वाहनों के इंजन या माइलेज पर कोई खास नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही, इसके इस्तेमाल से वाहन की वॉरंटी या इंश्योरेंस पर भी असर नहीं पड़ता है। सरकार ने साफ किया है कि इसमें चीनी या पानी नहीं मिलाया जाता, जिससे चींटियां आने का कोई खतरा नहीं है। इसके उपयोग से प्रदूषण कम होता है और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता भी घटती है।