DU के पॉलिटिकल साइंस प्रोफेसर यौन उत्पीड़न के मामले में अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त
दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर को यौन शोषण के आरोप में जबरन रिटायरमेंट दे दी गई है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने आंतरिक शिकायत समिति (ICC) द्वारा दी गई सिफारिशों पर मुहर लगाते हुए यह फैसला लिया है। यह कार्रवाई उच्च शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सख्त 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति के अंतर्गत की गई है।