DM पर विवादित टिप्पणी मामला: सपा नेता आज़म खान की दो साल की सजा बरकरार
उत्तर प्रदेश की रामपुर सेशन कोर्ट ने हेट स्पीच के एक मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आज़म खान के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी आन्जनेय सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा था, "ये कलेक्टर-फलेक्टर से मत डरियो...ये तन्खैया हैं...चुनाव के बाद...इनसे जूते साफ कराऊंगा।" इस मामले में आज़म खान को दो साल की सजा दी गई थी।