DDA कर्मयोगी आवास योजना: बुकिंग की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई गई
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी कर्मयोगी आवास योजना के लिए फ्लैट बुक करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट्स पेश किए जा रहे हैं। इन फ्लैटों की कीमत लगभग ₹20 लाख से ₹90 लाख के बीच तय की गई है। इसके अलावा, कुछ खास फ्लैट्स की खरीद पर 25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।