CWG 2026 में गोल्ड जीतने वाले बॉक्सर सचिन सिवाच कौन हैं? विजेंद्र सिंह से क्या है नाता?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले सचिन सिवाच हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र से ही बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। सचिन के पिता कृष्ण सिवाच, ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह के भाई हैं। अपने करियर में सचिन ने 2015 की एआईबीए जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2016 की एआईबीए यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।