CWG में सिल्वर मेडल जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
CWG 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनका शानदार प्रदर्शन उनकी मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। वहीं, पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।