CWG चैंपियन शर्मिला धनखड़ को पीटता था पूर्व पति, नग्न कर बेटियों संग घर से निकाला था
कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा-ऐथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पैरा शॉट पुट खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ का विवाह 10वीं कक्षा के तुरंत बाद हो गया था। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने खुलासा किया, "(पूर्व) पति शराब पीता था...ड्रग्स लेता था...दहेज न लाने के लिए पीटता था...26 साल की थी जब उसने पड़ोसियों के सामने नग्न कर...दो बेटियों संग घर से निकाल दिया था।"