CM धामी के सामने ताईक्वांडो खिलाड़ी का खुलासा- इंटरनैशनल खेलने के लिए मांगे गए पैसे
एक कार्यक्रम के दौरान ताईक्वांडो खिलाड़ी छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि नैशनल गोल्ड जीतने के बावजूद, उसे इंटरनैशनल स्तर पर खेलने के लिए ₹1.5 लाख की मांग की गई। यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग पहले तो तालियां बजाने लगे, लेकिन फिर अचानक सन्नाटा पसर गया। इस पर मुख्यमंत्री ने केवल 'अच्छा...बेटा' कहकर प्रतिक्रिया दी। बाद में एक वीडियो में छात्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि फेडरेशन की तरफ से उसे ₹1.7 लाख दिए जा रहे थे।