CJP प्रदर्शन में पहुंचे थे रेप और हत्या के आरोपी, फेशियल रिकग्निशन से 3000 अपराधियों की पहचान
खबरों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकग्निशन तकनीक की मदद से करीब 3,000 ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। इनमें से 92 लोग रेप, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पहचाने गए लोगों में 163 ऐसे हैं जिन पर हत्या और हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं।