जून महीने में जंतर-मंतर से शुरू हुआ CJP का विरोध प्रदर्शन अभी भी थमा नहीं है। CJP ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास या कार्यालय पर बैठक करने के सरकारी निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। संगठन की मुख्य मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आंदोलनकारियों पर किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न करना शामिल है। वहीं, सरकार का कहना है कि वह चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।