CGPSC SI परीक्षा में 'NEWS' नाम वाला उम्मीदवार आया सामने, बताई नाम के पीछे की सच्चाई
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम में 'NEWS' नाम के एक अभ्यर्थी के सफल होने की खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। अब खुद अभ्यर्थी न्यूज़ कुमार प्रधान ने इस पर अपनी बात रखी है। रायगढ़ के रहने वाले न्यूज़ ने स्पष्ट किया कि उनके नाम को लेकर लोगों में गलतफहमी पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि 10वीं की मार्कशीट भरते समय उनसे गलती हुई थी और उन्होंने अपना सरनेम नहीं लिखा था। न्यूज़ के मुताबिक, उनके 12वीं के सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में भी केवल 'न्यूज़' नाम ही दर्ज है।