CGPSC पेपर लीक: पूर्व IAS अधिकारी जीवन किशोर की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सीजीपीएससी (CGPSC) भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी जीवन किशोर को जमानत देने से मना कर दिया है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पेपर लीक करना हत्या से भी ज्यादा गंभीर अपराध है। बता दें कि जब सीजीपीएससी 2020-2022 की भर्ती परीक्षाओं में ये कथित अनियमितताएं हुई थीं, उस समय किशोर आयोग के सचिव के पद पर तैनात थे।

by shortkt.com
4 hours ago
CGPSC पेपर लीक: पूर्व IAS अधिकारी जीवन किशोर की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज | ShortKT