बिहार में 100 साल पुराने जमीन रिकॉर्ड की तलाश, सरकार ने रैयतों से 'कैडस्ट्रल खतियान' उपलब्ध कराने की अपील की
बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम सूचना जारी कर रैयतों से अपील की है कि अगर उनके पास 100 साल पुराना 'कैडस्ट्रल खतियान' है तो उसे उपलब्ध कराएं। ब्रिटिश काल में 1900-1910 के बीच हुए इस सर्वे का रिकॉर्ड सरकार के पास नहीं है। यह खतियान अंचल कार्यालयों और जिला अभिलेखागार में संरक्षित किया जाएगा।