सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने 'डार्क पैटर्न' का उपयोग करने के आरोप में 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आर्थिक दंड लगाया है। इनमें ज़ेप्टो (Zepto) को हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस के लिए, जबकि फिजिक्स वाला (Physics Wallah) को पहले से सिलेक्टेड डोनेशन विकल्प के लिए जुर्माना भरना पड़ा। इसके अलावा फर्स्ट क्राई, अनुज जिंदल, फार्माईजी, मैक्फी और स्पाइसजेट पर भी अलग-अलग तरह के डार्क पैटर्न इस्तेमाल करने के लिए कार्रवाई की गई है। वहीं, बुकमाईशो (BookMyShow) को 'बास्केट स्नीकिंग' के लिए कड़ी फटकार लगाई गई है।