जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला: कहा, इमरजेंसी में 1 करोड़ 10 लाख लोगों की जबरिया नसबंदी कराई

पटना में संविधान हत्या दिवस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस सरकार ने 1 करोड़ 10 लाख लोगों की जबरिया नसबंदी कराई, जो ग्रीस की आबादी से ज्यादा है। नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने 50 बार राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनी हुई सरकारों को गिराया। उन्होंने राहुल गांधी से दादी के कार्यों के लिए माफी मांगने को कहा।

by shortkt.com
18 days ago