BPSC अधिकारी की विवादित टिप्पणी पर बवाल, CM ने दिए निलंबन के आदेश
बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।' इस बयान के बाद छात्रों ने नाराजगी जताई और पलटवार करते हुए कहा कि यही छात्र भविष्य में आपके आयोग के अधिकारी बनेंगे। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस टिप्पणी के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।