लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW ने जानकारी दी है कि वह जर्मनी में अपने स्वैच्छिक छंटनी अभियान के जरिए 2027 के आखिर तक हजारों पदों को कम करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रक्रिया में करीब 8,000 नौकरियां जा सकती हैं। गौरतलब है कि जून में BMW ने ईरान में जारी तनाव और चीन के बाजार में सुस्ती का हवाला देते हुए अपने मुनाफे के लक्ष्य को घटा दिया था।