BJP मेरे विधायकों को खरीदने की साजिश रच रही है, ₹20-30 करोड़ का लालच दिया: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर उनकी पार्टी, नैशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उमर के मुताबिक, बीजेपी ने उनके एक विधायक को दल बदलने के बदले ₹20-30 करोड़, मंत्री पद और राज्य का दर्जा वापस दिलाने का प्रलोभन दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर ने कहा कि उन्हें लगता है कि जनता के नुमाइंदों की जमीर इतनी सस्ती है।