AITC से जुड़े वित्तीय मामले में ED की कार्रवाई, ₹160 करोड़ के लेनदेन की जांच के लिए 5 ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) से संबंधित कथित वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में 5 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली है। जांच एजेंसी अब लगभग ₹160 करोड़ के संदेहास्पद लेनदेन और केयरवेल ग्रुप की कंपनियों को भेजे गए फंड की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा, विमान और हेलीकॉप्टर की खरीद-फरोख्त से जुड़े सौदे भी जांच की जद में हैं।