AI नहीं, इंसान देते हैं ChatTJB पर आपके सवालों के जवाब; जानें क्या है यह
ChatTJB दिखने में तो किसी साधारण AI चैटबॉट की तरह ही नजर आता है, मगर इसके पीछे ChatGPT जैसा कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल काम नहीं कर रहा है। इसके बजाय, यूजर्स के सवालों के जवाब असल इंसान देते हैं। गूगल के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर टकर ब्रायंट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर इंसानों की बढ़ती निर्भरता पर तंज कसने के लिए इसे तैयार किया है। इस चैटबॉट में प्रयुक्त 'AI' शब्द का अर्थ 'Average Individual' है।