AI के भरोसे ट्रेकिंग पर निकले 3 अमेरिकी हाइकर्स, रास्ता भटकने पर हुआ रेस्क्यू
अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन हाइकर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से 14,179 फीट ऊंचे माउंट शास्ता पर चढ़ाई की योजना बनाई थी, लेकिन अंत में उन्हें बचाना पड़ा। AI ने इस चढ़ाई को पूरा करने में करीब 8 घंटे का समय बताया था, जबकि हाइकर्स का यह सफर 16 घंटे तक लंबा खिंच गया। इस दौरान वे अपना रास्ता खो बैठे, जिसके बाद अमेरिकी फॉरेस्ट सर्विस के क्लाइंबिंग रेंजर्स ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया।