AI के जरिए तैयार किए गए 16 नए वायरस, जो पहले कभी नहीं देखे गए
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और आर्क इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने Evo नामक AI मॉडल का उपयोग करके ऐसे वायरल जीनोम विकसित किए हैं, जो प्राकृतिक रूप से पहले कभी नहीं देखे गए थे। साइंस जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, लैब में बनाए गए लगभग 300 डिजाइनों में से 16 वायरस जीवित बैक्टीरियोफेज के रूप में विकसित हुए। ये वायरस केवल बैक्टीरिया को अपना शिकार बनाते हैं और इनसे इंसानों को कोई खतरा नहीं है।