AI और रोबोट्स 10 साल से कम में वैश्विक अर्थव्यवस्था को दोगुना कर सकते हैं: एलन मस्क
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की मदद से 10 साल से भी कम वक्त में वैश्विक अर्थव्यवस्था का आकार दोगुने से अधिक हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह दावा किया है। यह उनके पिछले अनुमानों से काफी अलग है, जिसमें उन्होंने AI के जरिए ग्लोबल जीडीपी में 20 से 30 फीसदी तक की वृद्धि होने की बात कही थी।