92 साल के रिटायर्ड कैप्टन का संघर्ष: देश की रक्षा के बाद अब अपनी ज़मीन बचाने के लिए लड़ रहे कानूनी लड़ाई
92 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल, जिन्होंने अपने करियर में देश के लिए तीन युद्धों में हिस्सा लिया था, अब एक नई 'चौथी जंग' में उलझे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के निवासी इस पूर्व फौजी का दावा है कि राजस्थान में स्थित उनकी खेती की ज़मीन को जाली कागजात तैयार कर धोखे से हथिया लिया गया और फिर बेच दिया गया। इस मामले में उनके बेटे की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।