₹92 लाख का ऑफर मिलने के बाद भी 15 साल से एक ही कंपनी में काम कर रहा शख्स, बताई ये वजह
बेंगलुरु के एक 40 वर्षीय मैनेजर ने रेडिट पर साझा किया है कि उन्हें एक नई फर्म से ₹90 लाख के पैकेज का प्रस्ताव मिला है, लेकिन वह अपनी 15 साल पुरानी नौकरी छोड़ने में हिचकिचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई कंपनी में जाने के साथ ही कुछ अनिश्चितताएं भी जुड़ी हैं, क्योंकि वहां उन्हें सब कुछ नए सिरे से शुरू करना होगा।