9 दिनों में पैसा हुआ डबल; ₹20 से सस्ते इस शेयर में आया 99% से ज्यादा का उछाल

चमड़ा और उससे जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी सुपर टेनरी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तेजी देखी गई। BSE पर कंपनी का शेयर 5% बढ़कर ₹13.75 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 9 दिनों के भीतर सुपर टेनरी के शेयरों में 99% से अधिक की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान शेयर ₹6.90 से बढ़कर ₹13.75 तक पहुंच गए हैं, जिससे निवेशकों की पूंजी इस छोटी अवधि में लगभग दोगुनी हो गई है।

by shortkt.com
5 hours ago
9 दिनों में पैसा हुआ डबल; ₹20 से सस्ते इस शेयर में आया 99% से ज्यादा का उछाल | ShortKT