81 वर्ष की आयु में हॉलीवुड अभिनेत्री ब्रेंडा फ्रिकर का निधन
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ब्रेंडा फ्रिकर अब हमारे बीच नहीं रहीं, 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। ब्रेंडा अकैडमी अवॉर्ड हासिल करने वाली आयरलैंड की पहली अभिनेत्री थीं। उन्हें साल 1990 में फिल्म 'माई लेफ्ट फुट' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का ऑस्कर पुरस्कार दिया गया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने 'होम अलोन 2: लॉस्ट इन न्यूयॉर्क', 'कोरोनेशन स्ट्रीट', 'अल्बर्ट नोब्स', 'स्टोन ऑफ डेस्टिनी' और 'सीकर्स' जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।