72वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली के बजाय गुजरात में होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल 72वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स का कार्यक्रम दिल्ली में नहीं रखा जाएगा। 'PTI' की जानकारी के अनुसार, यह समारोह 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा पहले ही जुलाई महीने में कर दी गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले 1971 में नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली से बाहर चेन्नई में किया गया था।

by shortkt.com
5 hours ago
72वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली के बजाय गुजरात में होगा | ShortKT