72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'श्रीकांत' बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

राजकुमार राव की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'श्रीकांत' को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट हिंदी फिल्म के खिताब से नवाजा गया है। साल 2024 में रिलीज हुई यह मूवी श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है, जो एमआईटी (MIT) में एडमिशन लेने वाले दुनिया के पहले दृष्टिहीन अंतरराष्ट्रीय छात्र थे। एमआईटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, बोला ने भारत वापस आकर हैदराबाद में 'बोलांट इंडस्ट्रीज' की शुरुआत की थी।

by shortkt.com
7 hours ago
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'श्रीकांत' बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म | ShortKT