7 साल बाद भी लापता है ऐक्ट्रेस का सिर, शहर भर में मिले थे शव के हिस्से
तमिल अभिनेत्री संध्या की हत्या को 7 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका सिर और बायां हाथ बरामद नहीं हो सका है। साल 2019 में उनके शरीर के कटे हुए अंग चेन्नई के विभिन्न इलाकों में प्लास्टिक बैग के अंदर पाए गए थे। शरीर पर मौजूद एक विशिष्ट टैटू के जरिए उनकी शिनाख्त की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके पति और फिल्म निर्माता बालकृष्णन को गिरफ्तार कर लिया था।