7 साल के जिव्यान ने पास की 16 साल के छात्रों वाली परीक्षा, पिता ने घर पर दी ट्रेनिंग
भारतीय मूल के 7 वर्षीय जिव्यान रेड्डी ध्रुवा ने GCSE हायर मैथमेटिक्स की परीक्षा में 240 में से 196 अंक प्राप्त किए हैं। आमतौर पर यूके में 16 साल के छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। जिव्यान के पिता ध्रुवा कट्टा, जो एक AI इंजीनियर हैं, ने बताया कि जिव्यान को अपने प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं आ रही थी, जिसके चलते उन्होंने उसे घर पर ही शिक्षित करना शुरू कर दिया।