7 बार की नाकामी के बाद इंजीनियर ने छोड़ी 46 लाख की नौकरी, अब बने सेना में अफसर

शनिवार को गया की ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से 250 से ज्यादा नए सैन्य अधिकारियों को कमीशन मिला। इस बैच में लखनऊ के रहने वाले 27 वर्षीय शारदेंदु तिवारी भी शामिल हैं, जिन्होंने एमेज़ॉन में क्लाउड इंजीनियर के तौर पर मिल रही 46 लाख रुपये सालाना की नौकरी को छोड़कर सेना का रास्ता चुना। शारदेंदु को 7 बार असफलता का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 8वें प्रयास में सफलता हासिल की। उनके पिता भी भारतीय सेना से मानद कैप्टन के पद से 36 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए थे।

by shortkt.com
5 hours ago
7 बार की नाकामी के बाद इंजीनियर ने छोड़ी 46 लाख की नौकरी, अब बने सेना में अफसर | ShortKT