69,000 शिक्षक भर्ती: योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, किसी की नौकरी पर नहीं आएगा संकट
उत्तर प्रदेश सरकार ने 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि वर्तमान में कार्यरत किसी भी शिक्षक को हटाया नहीं जाएगा। सरकार ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है कि साल 2020 में भर्ती हुए 67,867 शिक्षकों की नौकरी पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही, सरकार ने कहा है कि यदि हाईकोर्ट के निर्देश पर तैयार की गई नई मेरिट लिस्ट में नए अभ्यर्थी योग्य मिलते हैं, तो उन्हें रिक्त पदों पर समायोजित किया जाएगा।