56 की उम्र में राहुल गांधी की फिटनेस का क्या है राज? उन्होंने खुद बताया अपना वर्कआउट प्लान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी फिटनेस का राज खोलते हुए बताया है कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। उनके डेली रूटीन में मार्शल आर्ट्स, तैराकी, दौड़ना और योग जैसी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा, "अगर मुझे रात के 11 बजे भी योग करना पड़े, तो मैं जरूर करूंगा।" 56 साल के राहुल गांधी ने युवाओं को सलाह दी कि वे हेल्दी डाइट अपनाएं और शराब के अत्यधिक सेवन से दूर रहें।