₹52 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को DAC की हरी झंडी, सेना की मारक क्षमता होगी और घातक
डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने लगभग ₹52 हजार करोड़ के सैन्य साजो-सामान खरीदने के प्रस्तावों को अपनी स्वीकृति दे दी है। इस खरीद में मुख्य रूप से अत्याधुनिक मिसाइल प्रणालियों और भविष्य की जंग में काम आने वाले हथियारों को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का उद्देश्य भारतीय सेना की युद्धक क्षमताओं को बेहतर बनाना है, ताकि चीन और पाकिस्तान से मिल रही चुनौतियों के सामने देश की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता किया जा सके।