51 साल की उम्र में NEET पास कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया, MBBS में मिला एडमिशन
तमिलनाडु के रहने वाले 51 वर्षीय सुरेश कुमार ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट प्राप्त की है। साल 1992 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल में दाखिला न मिल पाने के कारण उनका डॉक्टर बनने का लक्ष्य अधूरा रह गया था। फार्माकोलॉजी में पोस्ट-ग्रेजुएशन, एमबीए और दो पीएचडी की डिग्रियां हासिल कर चुके कुमार को अब पीडब्ल्यूडी (PWD) कोटे के तहत एमबीबीएस में प्रवेश मिला है।