5 साल के बेटे को भूखा रखकर मार डालने वाली मां को 22 साल की जेल
हॉन्ग-कॉन्ग की एक अदालत ने 5 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या करने के मामले में उसकी मां को 22 साल कैद की सजा सुनाई है। महिला ने अपने बेटे को कई दिनों तक भूखा रखा और उसके साथ लगातार मारपीट की। जब बच्चे की मौत हुई, तो उसका वजन महज 9.7 किलोग्राम था और उसके शरीर पर चोट के 129 निशान पाए गए थे।