5 साल की मेहनत से बनी '2026 की सबसे खराब फिल्म', बॉक्स ऑफिस पर कमाए ₹25 करोड़
एनिमेटेड फिल्म 'Niu Lai' को रिलीज के बाद से ही दर्शकों ने '2026 की सबसे खराब फिल्म' करार दिया था, लेकिन इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर $2.5 मिलियन (लगभग ₹25 करोड़) का कलेक्शन कर लिया है। सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही इस फिल्म को एक मां और बेटे की जोड़ी ने करीब 5 साल से ज्यादा के समय में बनाया था।