5 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर पंजाबी गायक श्री बराड़ को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाबी गायक श्री बराड़ को गैंगस्टर जीशान अख्तर की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि यदि 5 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीशान अख्तर का संबंध इस समय पाकिस्तानी आतंकवादी शहज़ाद भट्टी से बताया जा रहा है। गौरतलब है कि श्री बराड़ पहले भी अपने गानों में गन कल्चर को बढ़ावा देने के कारण विवादों में रह चुके हैं।

by shortkt.com
5 hours ago
5 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर पंजाबी गायक श्री बराड़ को मिली जान से मारने की धमकी | ShortKT