49 साल की उम्र में WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने रेसलिंग को कहा अलविदा
WWE के मशहूर रेसलर ब्रॉक लैसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। समरस्लैम के दौरान हेल इन ए सेल मैच में ओबा फेमी से मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। 49 वर्षीय लैसनर ने साफ किया कि शनिवार को हुआ मुकाबला उनके करियर का अंतिम मैच था। अपने शानदार करियर में वे 10 बार WWE वर्ल्ड चैंपियन और UFC हेवीवेट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।