40 साल बाद न्यूज़ीलैंड की यात्रा पर जाने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आगामी सप्ताह न्यूज़ीलैंड के आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगे। वर्ष 1986 में राजीव गांधी की यात्रा के बाद, पिछले 40 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूज़ीलैंड दौरा होगा। दोनों देशों द्वारा 27-अप्रैल को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर दस्तखत किए जाने के बाद यह यात्रा आयोजित हो रही है। इस आगामी दौरे का एलान न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा किया गया है।