40 की उम्र से पहले लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी
अमेरिका स्थित गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने उन तीन आदतों के बारे में बताया है जो 40 साल की उम्र से पहले ही लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। डॉक्टर के अनुसार, रोजाना शराब का सेवन करना—भले ही वह कम मात्रा में हो—नियमित रूप से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाना और नींद की कमी के साथ लगातार तनाव में रहना लिवर के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नींद पूरी न होना और हर समय तनाव में रहने से फैटी लिवर की समस्या पैदा हो सकती है।