38 साल की उम्र में रेफरी रॉब डीपरिंक का निधन, फीफा विश्व कप पैनल से हटाए गए थे
नीदरलैंड्स के रेफरी रॉब डीपरिंक का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें फीफा विश्व कप-2026 के वीएआर पैनल से बाहर कर दिया गया था। दरअसल, उन पर ब्रिटेन में एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें पैनल से हटाया गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने पर्याप्त सबूत न होने के कारण इस मामले को बंद कर दिया था।