34 साल की उम्र में UFC फाइटर एलन नैसिमेंटो का निधन

UFC फ्लाईवेट फाइटर एलन नैसिमेंटो का 34 वर्ष की आयु में सोते समय निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनकी टीम ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। ब्राजील के इस मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट को घर पर अचेत अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि नैसिमेंटो ने अपना आखिरी फाइट इसी साल जून के महीने में खेली थी।

by shortkt.com
6 hours ago
34 साल की उम्र में UFC फाइटर एलन नैसिमेंटो का निधन | ShortKT