33 साल में 233 देशों की यात्रा, ₹14 करोड़ खर्च करने वाले बिजनेसमैन ने साझा किया सफर का अनुभव
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने एक चीनी व्यवसायी ने बताया कि उन्होंने 33 वर्षों के दौरान 233 देशों और क्षेत्रों की यात्रा की, जिस पर उन्होंने लगभग ₹14 करोड़ खर्च किए। अपने निजी जीवन और काम के साथ तालमेल बिठाने के लिए उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया, जिसके तहत वे एक महीना घर पर बिताते थे और अगले महीने घूमने निकल जाते थे।