31 लाख निष्क्रिय PF खातों में अटके हैं ₹9000 करोड़, इतने में बन सकते हैं 3 IIT
इंडिया टुडे की एक आरटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश में 30.91 लाख ऐसे ईपीएफ खाते हैं जो निष्क्रिय पड़े हैं और इनमें ₹9,330 करोड़ से ज्यादा की धनराशि जमा है। रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को देखते हुए साल 2026 तक एक आईआईटी तैयार करने का खर्च लगभग ₹2,934 करोड़ आएगा। इस हिसाब से देखें तो इन निष्क्रिय खातों में जमा पैसों से तीन नए आईआईटी संस्थान खड़े किए जा सकते हैं।